बसना थाना : ग्राम पौंसरा में अपने पान ठेला NH 53 पर शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे। थाना बसना में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 21/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 599 के साथ स्वयं के वाहन मोटर सायकल में जुर्म जरायम पतासाजी व अवैध शराब रेड कार्यवाही पर टाउन / देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम पौंसरा में पौसन प्रधान नामक व्यक्ति अपने पान ठेला NH 53 ग्राम पौंसरा में आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह नरेश कुमार ओगरे एवं योगेश सेन को साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड की कार्यवाही किया जहां शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम पौसन प्रधान पिता आनंद प्रधान उम्र 34 साल साकिन पौंसरा थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताया कि गवाहों के समक्ष 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया कि आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 21/03/2024 के 13-30 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । अरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया



