महासमुंद थाना : ग्राम खैरा संजय कानन गार्डन के पास लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते एक व्यक्ति पकड़ाया थाना महासमुंद में प्र0आर0 के अनुसार दिनांक 21.03.24 को हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 412, 467 के स्वयं के मोटर सायकल से महासमुन्द शहर, खैरा, लभरा खुर्द, मोंगरा की ओर जुर्म जरायम पतासाजी व जुआ एवं शराब रेड कार्यवाही हेतु रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति संजय कानन गार्डन के पास ग्राम खैरा में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना तस्दीक पर गवाह 01. आशीष साहू पिता हन्नू साहू उम्र 32 वर्ष साकिन नयापारा महासमुन्द 02. राहुल ताण्डी पिता गोकुल ताण्डी उम्र 35 वर्ष साकिन खैरा थाना व जिला महासमुन्द को सूचना से अवगत कराकर साथ लेकर घटना स्थल संजय कानन गार्डन के पास ग्राम खैरा गये जहां पर बजरंग बंजारे लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर आरोपी अपना पूरा नाम बजरंग बंजारे पिता कार्तिकराम बंजारे उम्र 40 साल साकिन वार्डनं 10 खैराभांठा महासमुंद थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जा से एक पौवा वाली देशी प्लेन शीशी में 80 ML शराब भरी हुई किमती 40 रूपये एवं दो नग डिस्पोजल प्लास्टिक गिलास को गवाह आशीष साहू एवं राहुल ताण्डी के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी बजरंग बंजारे पिता कार्तिकराम बंजारे उम्र 40 साल साकिन वार्डनं 10 खैराभांठा महासमुंद थाना व जिला महासमुन्द का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 21.03.24 के 19.10 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने से एवं आरोपी के द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया, बाद जप्ती शराब को लेकर थाना आया धारा सदर का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।



