बसना थाना : ग्राम जगदीशपुर में सास बहू ने बीच गली गलौच और मार पीट पर मामला दर्ज
मैं मधुलिका सिंह ग्राम जगदीशपुर में रहती हूं गृहणी हूं मेरे तीन बच्चे हैं जिसमें दो लडका और एक लडकी है बडे लडके निशिथ सिंह का विवाह कर चुकी हूं जो अपने पत्नि एवं बच्चों के साथ अलग रहते हैं। दिनांक 21.03.2024 के सुबह करीबन 10.30 बजे मेरी बहू पंकजनी सिंह ने आंगन में साफ सफाई नहीं किये हो गंदा कर दिये हो कहकर मुझसे व मेरी बेटी निमशी सिंह से वाद विवाद करने लगी जिससे मेरे द्वारा मना किया गया तो पंकजनी सिंह ने हम दोनों को अश्लील गाली गलौच किया उसी समय घर से निशिथ सिंह दौडते हुये आया व मुझे व मेरी बेटी को अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर मुझे हाथ मुक्का से मारपीट किया व पंकजनी सिंह ने हाथ में रखे डण्डा से मेरे सिर में मार दिया जिससे बचने के लिये मैं घर के अंदर गई तो मुझे निशिथ सिंह ने ईंट से फेंक कर मारा व घर के अंदर आकर मुझसे पुन: हाथ मुक्का से मारपीट किया घटना को मेरी बेटी निमशी सिंह, छोटा बेटा निमेश सिंह व मेरे पति जेशु चन्द्र सिंह देखे सुने हैं व बीच बचाव किये हैं। रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही किया जाये। मामले को धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पर दर्ज किया गया।
बसना थाना : ग्राम जगदीशपुर में सास बहू ने बीच गली गलौच और मार पीट पर मामला दर्ज
RECENT POSTS



