पाटेवा थाना : ग्राम पचरी में पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली गलौच हांथ मुक्का से मारपीट पर मामला दर्ज मैं टिकेश्वर लहरे ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) में रहता हूं । डी फार्मेशी की पढाई कर रहा हूं । दिनांक 23.03.2024 के रात्रि 09 बजे मेरे पिता देवकुमार घर के बाहर खडा था, हमारे घर के सामने में भोजराम महिलांग का घर है जो रात्रि में मेरे पिता को अकेला देखकर पुरानी रंजिश की बात को लेकर भोजराज महिलांग व तेजराम महिलांग द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौच हांथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे वाद विवाद झगडा लडाई की आवाज को सुनकर मैं और मेरी मां केंवरा बाई बीच बचाव करने गये तो वहां मौजूद भोजराम महिलांग, तेजराम महिलांग, आत्माराम महिलांग, नितेश महिलांग सभी तुम लोग कौन होते बीच बचाव करने वाले कहकर हमें भी मां बहन की गंदी गली गालौच कर हांथ मुक्का से व नितेश महिलांग द्वारा मुझे पीछे मेरे सिर में मारपीट किये । सभी ने हमें तुम लोगों को बाद में देख लेंगे कहते हुए जान से मारने की धमकी दिये हैं । मारपीट से मेरे पिता के सिर में, मुझे सिर, बांए हांथ, बांए भुजा, दाहिना हांथ की कलाई व बांए जांघ व मेरी मां की बांए हांथ में चोंट आया है । घटना को निहाल कुर्रे, करन लहरे व देवेन्द्र लहरे देखे सुने व बीच बचाव किये हैं । घटना की रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जावे। रिपोर्ट पढवकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है। थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



