महासमुंद : ओसो आश्रम महासमुंद के पास से होण्डा एक्टीवा स्कुटी की चोरी पर मामला दर्ज
मैं विष्णुलाल चंद्राकर वार्ड नंबर 01 महामाई पारा बेमचा, महासमुंद का रहने वाला हूं, खेती किसानी का काम करता हूं। मेरी बडी बहू रूचिका चंद्राकर जो मेरे बडे बेटे यजुवेंद्र कुमार चंद्राकर की पत्नि है उसके नाम से एक स्कुटी नीले रंग की होण्डा एक्टीवा क्र0 CG 04 CZ 9042 को सन 2008 में खरीदे थे जिसका उपयोग घर के सभी लोग करते थे। करीब 04 माह पूर्व से ओसो आश्रम के पास महासमुंद में मेरा भवन निर्माण का काम चला रहा है जिसे देखने के लिये मैं अपने स्कुटी होण्डा एक्टीवा क्र0 CG 04 CZ 9042 में करीब 11.00 बजे स्कुटी को लेकर ओसो आश्रम महासमुंद अपने नवनिर्माण घर को देखने के लिये गया था वहीं अपने प्लाट के सामने स्कुटी को खडा करके अपने निर्माणाधीन मकान के कार्य को देखने के लिये अंदर चला गया दोपहर करीब 12.10 बजे मैं अपने घर जाने के लिये स्कुटी के पास आया देखा कि मेरा स्कुटी वहां नहीं थी तब मैं आसपास पता तलाश किया पता नहीं चला कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी पुरानी इस्तेमाली स्कुटी कीमती करीब 30,000/- रूपये का, को चोरी कर ले गया है। अपनी स्कुटी का पता तलाश करने एवं घर से राय लेने के बाद दिनांक 24.03.2024 रिपोर्ट लिखवाने आया हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है, कार्यवाही चाहता हूं।
महासमुंद : ओसो आश्रम महासमुंद के पास से होण्डा एक्टीवा स्कुटी की चोरी पर मामला दर्ज
RECENT POSTS



