पिथौरा: ग्राम बिंधनखोल में अपने घर अंदर रखे 9.5 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
थाना पिथौरा में सउनि के अनुसार दिनांक 25.03.2024 को हमराह आरक्षक 804, 529 के साथ अवैध शराब रेड कार्यवाही तस्दीक पर रवाना होकर गवाह राजू वासुदेव, राजेन्द्र साहू निवासी लाखागढ को धारा 160 जाफौ. का नोटिस तामिल कर साथ लेकर व्यक्तिगत मोटर सायकल क्रमांक CG 04 LV 2958, CG 07 LW8130 में रवाना होकर ग्राम बिंधनखोल पहुंचकर मुखबीर के बताये अनुसार कुंजराम भास्कर के घर के पास पहुंचकर आवाज देकर तलब किया गया मुखबीर सूचना से अवगत कराकर अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने पर अपने घर अंदर से एक सफेद रंग के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में रखे करीब 9लीटर 500 एमएल हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब को निकालकर पेश किया कि गवाहों के समक्ष उक्त शराब को बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया।
उक्त शराब रखने के संबंध में वैध कागजात पेश करने धारा 91 जाफौ. का नोटिस तामिल किया। गया नोटिस में लिखकर कोई वैध दस्तावेज नहीं है लिखित में दिया कि गवाहों के समक्ष एक सफेद रंग के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में रखे करीब 9लीटर 500 एमएल हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 1900 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 25.03.2024 के 09.30 बजे विधिवत मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया गया प्रकरण अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दिया गया । आरोपी के विरूद्ध बिना नंबरी देहाती नालसी क्रमांक 0/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।



