महासमुंद : गुडरूपारा बजरंग चौंक से गाली गलौच और मार पीट पर मामला दर्ज मै राकेश यादव वार्ड नं 27 गुडरूपारा बजरंग चौंक महासमुंद में रहता हूं ड्रायवरी का काम करता हूं दिनांक 25.03.24 को मैं अपने दोस्त कान्हा यादव के साथ थाना सिटी कोतवाली आने के लिये निकले थे जैसे ही हम लोग करीब 02.00 बजे दिन को भारती टायपिंग के पास आम रोड पहूंचे उसी समय सुनिल स्वीपर और अन्य दो लोग मेरे पास आये और बोले कि तुम गुडरूपारा में रहते हो ज्यादा दादा बनते हो कहकर सुनील स्वीपर अपने दाहिने हाथ में रखे चाकुनुमा हथियार से तथा उसके दोस्त हाथ मुक्का से मेरे उपर वार किये हैं
तब मैं बचाओ बचाओ चिल्लाया तब मेरा दोस्त कान्हा यादव और वहां खडे बहुत से लोग आकर मुझे बचाये हैं सुनिल स्वीपर और उनके दोस्तों के द्वारा मारने से मुझे बांया पैर की जांघ एवं कमर में तथा बांया हाथ और बांया कान के ऊपर चोंटे आयी हैं । जाते जाते सुनील स्वीपर एवं उसके दोस्त मुझे बोले कि आज तू बच गया नहीं तो जान से खत्म कर देते। सुनिल स्वीपर एवं उसके दोस्त के द्वारा मां बहन की बुरी बुरी गालियां देने मुझे सुनने में बहुत बुला लगा मैं सनील स्वीपर एवं उसके दोस्तों के इस व्यवहार से मैं बहुत डरा हुआ हूं । रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं रिपोर्ट पढकर सुना मेरे बताये अनुसार लिखा गई है। थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506(B)-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



