तेंदुकोना थाना : ग्राम कलमीदादर में गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं प्लास्टिक के पाईप से मार पीट पर मामला दर्ज
मैं अनुसुईया साहू ग्राम कलमीदादर में रहती हूं, गृहणी कार्य करती हूं, कि दिनांक 25/03/2024 को सुबह 11/30 बजे मेरे परिवार के देवर संदीप साहू व हलेन्द्र साहू घर में पारिवारिक कारण से वाद विवाद कर मुझे तथा मेरी दोनों लड़की महेश्वरी साहू व ओकेश्वरी साहू को मां बहन की गंदी-गंदी अश्लील गालियां देकर झगड़ा विवाद करने लगे तथा मना करने पर पारिवारिक पिता के बातों को लेकर घर के बाहर गेट के सामने हम तीनों को हाथ मुक्का एवं प्लास्टिक के पाईप से दोनों संदीप एवं हलेन्द्र साहू एक साथ मां बहन की गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किये जिससे मुझे बाएं कान, दाएं कोहिनी एवं पीठ में चोट आकर दर्द होना तथा मेरी लड़की महेश्वरी साहू को सिर पीछे एवं ओकेश्वरी साहू को बाएं हाथ कोहिनी में चोट लगा है। घटना को घर सामने उपस्थित शत्रुघन साहू व नारायण दीवान एवं अन्य लोग देखे सुने है। उन दोनों के द्वारा हम तीनों को मां बहन की गंदी-गंदी अश्लील गाली दिया जो आम जगह में सुनने में बहुत बुरा लगा। रिपोर्ट करती हूं, कार्यवाही चाहती हूं, रिपोर्ट पढ़कर देखी सुनी रिपोर्ट मेरे बताये अनुसार लिखी गई है। धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पर थाना में मामला दर्ज किया गया।
तेंदुकोना थाना : ग्राम कलमीदादर में गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं प्लास्टिक के पाईप से मार पीट पर मामला दर्ज
RECENT POSTS



