बागबाहरा : पोटरपारा वार्ड नं 14 में अपने हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डराते धमकाते हुये एक व्यक्ति पकड़ाया
थाना बागबाहरा में उप-निरीक्षक के अनुसार दिनांक 26/03/2024 को जरिये मुखबिर से सुचना मिला कि आम गली वार्ड नं 14 पोटरपारा बागबाहरा में रोहन पनिका नामक व्यक्ति अपने हाथ में एक तेज धारदार चाकू लेकर हवा में लहरा रहा है तथा आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है कि सुचना पर हमराह आर.333, 658 को साथ लेकर तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु पोटरपारा बागबाहरा के पास गवाह छोटु जगत एवं श्रवण नाग मिले जिन्हें धारा 160 जा0फौ0 की नोटिस देकर कार्यवाही में बतौर साक्षी उपस्थित होने कहने पर स्वेच्छा से उपस्थित हुये जिसे साथ लेकर आम गली वार्ड नं 14 पोटरपारा बागबाहरा पहुंचे
जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डराते धमकाते हुये मिला जिसे गवाह एवं हमराह स्टाप के साथ घेराबंदी कर पकड़े और उस व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम रोहन पनिका पिता स्व. कुमार पनिका उम्र 20 वर्ष साकिन गणेशपारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। जिसे उक्त धारदार चाकू को अपने कब्जे में रखकर घुमने एवं लहराने और लोगो को डराने धमकाने के संबंध में धारा 91 जाफौ0 का नोटिस देकर कागजात/ लायसेंस की मांग किया गया तब कोई कागजात नही होना लिखित में दिया।
आरोपी रोहन पनिका के कब्जे से एक लोहे का तेज धारदार चाकू जिसकी कुल लम्बाई 12 इंच ,फल की लंबाई 07 इंच ,फल की चौडाई 02 इंच ,मुठ की लम्बाई 5 इंच ,मुठ की चौडाई 0.8 इंच कीमती 250 रूपये को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं सीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपी रोहन पनिका पिता स्व. कुमार पनिका उम्र 20 वर्ष साकिन गणेशपारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद को मौके पर दिनांक 26.03.2024 के 19:05 बजे गिरफ्तार किया
गया। मामला अजमानतीय होने से गिरप्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को दिया गया है। बाद जप्त माल एवं आरोपी को थाना लेकर आये। बाद आरोपी के अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। कायमी की सूचना मजिस्ट्रेट मजाज को भेजी जाती है।



