महासमुंद : गुडरूपारा बजरंग चौंक के पास होली पर रंग लगाने से गली गलौच और मार पीट पर मामला दर्ज
मैं सोमू साहू गुडरूपारा शिव चौंक महासमुंद पर रहता हूं , बेरोजगार हूं। स्वीपर कालोनी में रहने वाला रौनक कुमार ऊर्फ गबरू मेरा दोस्त है। दिनांक 25.03.2024 को हम लोग होली का त्योहार मना रहे थे। मै और रौनक अपने दोस्त गुलशन की बाईक में दोपहर करीब 01.30 बजे कपडा बदलने अपने घर जा रहे थे जो गुडरूपारा बजरंग चौंक के पास पहूंचे थे
तभी वहां पर मोहल्ले की औरतों ने हमारे ऊपर पानी डाला और बाईक को रोक कर वहां के लडकों ने हम तीनों को रंग लगाया। इसी बीच रौनक रंग लगाने बनिया यादव के पास गया तो बनिया ने उसे एक थप्पड मार दिया उसी बात पर बनिया और रौनक का विवाद हुआ। बनिया, रौनक को मां बहन की गंदी गंदी गाली देने लगा और बोलने लगा तू यहां से जिंदा नहीं जायेगा आज तुझे मार डालूंगा
कहकर हाथ में रखे हुये लकडी के डण्डे से रौनक के सिर और माथे में 5-6 बार पूरी ताकत से जोर जोर से मारा जिसके कारण रौनक तुरंत वहीं पर जमीन में गिर गया और उसके सिर से खून बहने लगा तभी वहां पर बनिया यादव का भाई परसू यादव भी आकर जमीन में पडे रौनक को लात से कई बार मारा और बनिया वहीं पर पडे एक बडे से पत्थर को उठाकर रौनक के सीने में 3-4 बार पटका उसके बाद वहां पर पुलिस वाले की गाडी का सायरन की आवाज सुनकर बनिया और परसू वहां से भाग गये।
हम लोग घबरा तभी वहां पर बहुत सारे पुलिस वाले आये और रौनक को अपने गाडी में बिठाकर ले गये अगर पुलिस वाले वहां पर नही आते तो बनिया और परसू निश्चित ही रौनक को जान से मार डालते । रौनक ऊर्फ गबरू को मोहल्ले में कोई नहीं पहचानता था जब रौनक को बनिया और परसू मार रहे थे तब वहां पर वंश शर्मा और रोहन यादव भी थे जो घटना को देखें हैं । थाना में धारा 294-IPC, 307-IPC, 34-IPC, 506(B)-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



