पिथौरा : ग्राम मुढीपार में 4.5 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया
थाना पिथौरा में म.प्रधान आरक्षक 231 के अनुसार दिनांक 26.03.2024 को हमराह आरक्षक 555, 923 के साथ जुर्म जराायम पतासाजी पर देहात रवाना हुई थी जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति मुकेश पटेल के खेत के पास नहर मुढीपार में शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर गवाह टीकम सिंह ठाकुर, बसंत प्रधान को धारा 160 जाफौ. का नोटिस तामिल कर साथ लेकर ग्राम मुढीपार के बताये हुये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति मिला
जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम सुखराम प्रजापति पिता स्व.रकबर प्रजापति उम्र 64साल साकिन मुढीपारा थाना पिथौरा जिला महासमुंद बताया तथा अपने पास एक सफेद रंग के 05 लीटर वाली क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा करीब 4लीटर 500 एमएल हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब रखे मिला जिसे गवाहों के समक्ष बरामद किया गया उक्त शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध कागजात पेश करने धारा 91 जाफौ. का नोटिस तामिल किया गया नोटिस में कोई वैध दस्तावेज नहीं है लिखित में दिया कि गवाहों के समक्ष एक सफेद रंग के 05 लीटर वाली क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा करीब 4लीटर 500 एमएल हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब किमती 900 रूपये।
को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 26.03.2024 के 16.50 बजे विधिवत मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया गया प्रकरण जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । आरोपी के विरूद्ध बिना नंबरी देहाती नालसी क्रमांक 0/24 धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।



