बागबाहरा : बिहाझर से बागबाहरा जाने का मार्ग, बस्ती तिराहा के पास एक व्यक्ति 17लीटर हाथ भठ्ठी की महुआ शराब के साथ पकड़ाया
थाना बागबाहरा में उप-निरीक्षक के अनुसार दिनांक 27/03/2024 मुखबिर सूचना पर बिहाझर से बागबाहरा जाने का मार्ग, बस्ती तिराहा के पास आरोपी जेठू राम पिता दशरथ मेहर उम्र 50 वर्ष साकिन बिहाझर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी के अन्दर रखे दो सफेद रंग की 10-10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरे एक जरीकेन में 10लीटर एवं दूसरा जरीकेन में 07 लीटर हाथ भठ्ठी की कच्ची महुआ शराब भरी हुई कुल जुमला 17लीटर हाथ भठ्ठी की कच्ची महुआ शराब कीमती 3400 रूपये को समक्ष गवाहन वजह सबूत में जप्त कर मौका में शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर किया गया एवं आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया। आरोपी के विरूद्ध मौके पर बिना नंबरी देहाती नालसी पर अपराध कायम किया गया बाद मय जप्तशुदा शराब एवं गिरफ्तार एक नफर आरोपी जेठु राम मेहर को लेकर वापस थाना आकर जप्तशुदा माल को माल मोहर्रिर के सुपुर्द किया जाकर असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



