बागबाहरा : ग्राम बिहाझर बस्ती बागबाहरा जाने की रोड के पास एक व्यक्ति 11 लीटर हाथ भट्टी की महुआ शराब के साथ पकड़ाया थाना बागबाहरा सउनि के अनुसार दिनांक27/03/2024 को मुखबिर सूचना पर ग्राम बिहाझर बग्गा राईस मिल के पास बस्ती बागबाहरा जाने की रोड के पास आरोपी भूषण लाल डडसेना पिता स्व. अनुप राम डडसेना उम्र 57 वर्ष साकिन डिपोपारा तेन्दूकोना थाना तेन्दूकोना जिला महासमुंद के कब्जे से 01 एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन क्षमता 10 लीटर वाली में भरी हाथ भट्टी की महुआ शराब 10 लीटर मिला। कीमती 2000 रूपये
02 एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन क्षमता 02लीटर वाली में भरी हाथ भट्टी की महुआ शराब 01लीटर कीमती 200 रूपये ,जुमला शराब 11 लीटर जुमला कीमती 2200 रूपये 03 एक परिवहन की मोटर सायकल लाल रंग की हीरो होण्डा एच एफ डिलक्स क्रमांक CG 06 PA 1150 पुरानी इस्तेमाली कीमती 40,000 रूपये जुमला कीमती 42,200 रूपये को समक्ष गवाहन वजह सबूत में जप्त कर जप्त शराब को मौका में शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी जाती है। आरोपी के विरूद्ध मौके पर बिना नंबरी देहाती नालसी पर अपराध कायम किया गया बाद मय जप्तशुदा शराब एवं जप्त मोटर सायकल एवं गिरफ्तार एक नफर आरोपी भूषण लाल डडसेना को लेकर वापस थाना आकर जप्तशुदा माल को माल मोहर्रिर के सुपुर्द किया जाकर असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



