सरायपाली -: तेज आंधी तूफान के चलने से गांव का मुख्य ट्रांसफार्मर एवं बेसपोल क्षतिग्रस्त खराब होने के कारण परीक्षा मे भारी परेशानी गर्मी से लोग परेशान!
…………………………….
सरायपाली:- सरायपाली के निकटस्थ ग्राम बानीगिरोला में विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है ,विगत दिनों तेज आंधी तूफान के चलने से गांव का मुख्य ट्रांसफार्मर एवं बेसपोल क्षतिग्रस्त होने के कारण सुधार करने की आवश्यकता है ।इसी दरम्यान स्थानीय स्तर की उच्च माध्यमिक विद्यालय की परीक्षा संचालित होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भीषण गर्मी से विद्यार्थियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बिजली विभाग को भी विभागीय सूचना दी गई है, लेकिन आज तक सुधार कार्य नहीं होने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। बिजली विभाग छात्र -छात्राओं के हित को देखते हुए ट्रांसफार्मर एवं बेसपोल में आवश्यक रूप से सुधार करने का कार्यवाही करे, जिससे कि समस्या का समाधान हो सके।



