बागबाहरा : ग्राम कोटरीपानी बांधापारा में 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया
थाना बागबाहरा सउनि के अनुसार दिनांक29/03/2024 को मुखबिर सूचना पर आरोपी बेनूराम गोंड के बाडी ग्राम कोटरीपानी बांधापारा थाना बागबाहरा में आरोपी बेनूराम गोंड पिता धामो राम गोंड उम्र 36 वर्ष साकिन ग्राम कोटरीपानी बांधापारा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के कब्जे से दो सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन क्षमता 10-10 लीटर वाली में भरी हाथ भट्टी की महुआ शराब 10-10 लीटर जुमला शराब 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 4000 रूपये को समक्ष गवाहन वजह सबूत में जप्त कर मौका में शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी जाती है। आरोपी के विरूद्ध मौके पर बिना नंबरी देहाती नालसी पर अपराध कायम किया गया बाद मय जप्तशुदा शराब एवं गिरफ्तार एक नफर आरोपी बेनूराम गोंड को लेकर वापस थाना आकर जप्तशुदा माल को माल मोहर्रिर के सुपुर्द किया जाकर असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
देहाती नालसी नकल जैल है- देहाती नालसी थाना बागबाहरा जिला महासमुंद अपराध क्रमांक 0/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट नाम प्रार्थी शासन की ओर से सउनि जनकलाल पटेल थाना बागबाहरा, दिनांक घटना समय- 29/03/2024 के 17/10 बजे, घटना स्थल- आरोपी बेनूराम गोंड के बाडी ग्राम कोटरीपानी बांधापारा थाना बागबाहरा, दिनांक रिपोर्ट समय- 29/03/2024 के 18/30 बजे, नाम आरोपी- बेनूराम गोंड पिता धामो राम गोंड उम्र 36 वर्ष साकिन ग्राम कोटरीपानी बांधापारा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद जप्त मशरूका- दो सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन क्षमता 10-10 लीटर वाली में भरी हाथ भट्टी की महुआ शराब 10-10 लीटर जुमला शराब 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 4000 रूपये



