महासमुंद : गुप्ता प्रोविजन दुकान के सामने बस स्टेण्ड महासमुंद में 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दाव लागकर जुआ खेल रहे 05 व्यक्ति पकड़ाए
थाना महासमुनद में सउनि के अनुसार दिनाक 29/03/2024 को थाना डियूटी में था मुखबीर द्वारा फोन से सूचना मिली कि गुप्ता प्रोविजन दुकान के सामने बस स्टेण्ड महासमुंद में 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दाव लागकर जुआ खेल रहे है
कि सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ आर0 क्र0 582,852 के अपने अपने मोटर सायकल में जुर्म जरायम पतासाजी एवं मुखबीर सूचना पर रवाना हुआ कि कांग्रेस चौक में गवाह नकुल सोनी पिता कुम्हारू सोनी उम्र 38 वर्ष साकिन बेमचा थाना महासमुन्द एवं अशोक मानिकपुरी पिता खिलावन मानिकपुरी उम्र 49 वर्ष साकिन संजय नगर नयापारा महासमुंद थाना व जिला महासमुंद को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस देकर सूचना से अवगत कराकर
मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर जुआड़ियान 01. नागेन्द्र उर्फ दादु साहू पिता केशरी चंद उम्र 27 वर्ष साकिन लालवानी गली महासमुंद 02. अब्दुल हनीफ खान पिता अब्दुल हफीज उम्र 22 वर्ष साकिन बुगलू चौक नयापारा महासमुंद 03. मौसीन खान पिता इस्माईल खान उम्र 19 वर्ष साकिन नयापारा महासमुंद 04. सुमित कर्व पिता फूलचंद उम्र 28 वर्ष साकिन नयापारा महासमुंद
05. अल्लाउद्दिन अंसारी पिता स्व0 अब्दुल गनी अंसारी उम्र 40 वर्ष साकिन वार्ड न0 8 नयापारा महासमुंद को घेरा बंदी कर जुआ खेलते रंगे हाथ पकडे। जुआड़ियो के संयुक्त कब्जे से फड़ एवं पास से नगदी रकम 1530 रूपये एवं 52 पत्ती तास को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर वजह सबुत कब्जा पुलिस लिया गया, आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। वापस स्टेशन आकर अपराध पंजीबध्द किया गया।



