सरायपाली : ग्राम आंवलाचक्का में 7 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया
थाना सरायपाली में प्र0आर0 के अनुसार दिनांक 30.03.2024 को सउनि रनसाय मिरी के हमराह में व आरक्षक 684,867 व शासकीय वाहन CG 03 A 0179 में जुर्म जरायम पतासाजी पर मय विवेचना कीट के दुर्गापाली की ओर रवाना हुये थे । जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम आंवलाचक्का में एक व्यक्ति मांझाखोल आंवलाचक्का के पास में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर
बिक्री हेतु ग्राहकों का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी महोदय को जरिये मोबाइल से अवगत कराकर हमराह आर0 867 को साथ लेकर मुखबिर सूचना तस्दीक पर रवाना हुए रास्ते में गवाह केशव चौहान और रामेश्वर सिन्हा को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कर साथ लेकर मुखबिर के बताये हुए स्थान ग्राम आंवलाचक्का पहुंचे जहां घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे
जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम भजन सिंग सिदार पिता जगत सिदार उम्र 39 वर्ष साकिन आंवलाचक्का थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 बताया एवं अपने पास रखे के एक सफेद रंग की थैला के अंदर 5 लीटर वाली जरकीन में भरा 5 लीटर व दो लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में भरा 02 लीटर देशी महुआ शराब जुमला 7 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 1400 रू0 रखना बताया
जिसके खरीदी बिक्री के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो कोई कागजात नहीं होना लिखित में दिया कि आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की थैला के अंदर 5 लीटर वाली जरकीन में भरा 5 लीटर व दो लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में भरा 02 लीटर देशी महुआ शराब जुमला 7 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 1400 रू0 को मौके पर गवाहो के समक्ष बरामद कर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर वजह सबूत कब्जा पुलिस लिया गया ।
व मौके पर जप्तशुदा शराब को सीलबंद किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 30.03.2024 के 11.00 बजे विधिवत गिर0 कर मामला अजामनतीय होने से गिर0 की सूचना परिजनो को दिया । बाद संपूर्ण कार्यवाही कर हमराह स्टाफ मय माल के थाना वापस आकर देहाती नालसी पर से नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



