तुमगांव थाना : ग्राम तेन्दूवाही में गाली गलौज कर रहा व्यक्ति को मना करने पर किया मार पीट पर मामला दर्ज
मैं प्रेमदास मानिकपुरी ग्राम तेन्दूवाही में रहता हुं । दिनांक 29.03.2024 को मैं अपने परिवार के साथ ग्राम आरंग शादी कार्यक्रम में गया था कि रात्रि करीबन 08.00 बजे मैं शादी कार्यक्रम से अपने घर वापस आया तो मेरे घर के सामने मेरे गांव का अर्जुन आंवले गाली गलौज कर रहा था जिसे मेरे द्वारा मना करने पर तु कौन होता है मुझे मना करने वाला कहकर
अपने भाईयों सुरज आंवले, रोहित आंवले के साथ एक राय होकर मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं अर्जुन आंवले पास में रखे पत्थर के टुकडे से मेरे सिर में मारा जिससे मेरे सिर से खुन निकला, बीच बचाव करने आई मेरी पत्नि राधा मानिकपुरी के साथ तीनो वाद विवाद किये । घटना को सम्मत कोसले, मेहत्तरू कुर्रे देखे सुने व बीच बचाव किये है। रिपोर्ट पढवाकर सुना मेरे बताये अनुसार लिखी गई है कार्यवाही की जाये। थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



