बसना : ग्राम गढफुलझर में यादव होटल के सामने 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया थाना बसना में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 30/03/2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गढफुलझर में यादव होटल के सामने एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री वास्ते शराब रख कर खडा है जो ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर गवाहों को तलब कर नोटिस देकर हमराह स्टाफ आर 599,685 व गवाहन प्रमोद कुमार व खेमराज महंती को साथ लेकर प्राईवेट वाहन में मुखबीर के बताये स्थान पर गया
जहां एक व्यक्ति खडा मिला जो अपने हाथ में एक सफेद कलर का जरकीन रखा था जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम खेमलाल साव पिता दयाराम साव उम्र 42 साल साकिन गढफुलझर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताया जिन्हे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर संदेही से पुलिस पार्टी गवाहन की तलाशी लिवाया बाद उनकी व उनके हाथ में रखे प्लास्टिक जरकीन की तलाशी ली गयी
जिस पर सफेद कलर के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये भरा हुआ मिला जिसे बरामद कर शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो कोई कागजात नहीं होना लिखित में दिया। जिस पर उक्त शराब को मौके पर जप्त कर सीलबंद किया गया।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 30/03/2024 के 22-40 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने से आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया बाद मौके पर आरोपी के विरूध्द बिना नंबरी देहाती नालसी कायम किया गया। वापस थाना आकर असल अपराध पंजीबद्ध किया जाता है।



