बसना : ग्राम अखराभांठा एक व्यक्ति अपने घर के कमरे में 08 लीटर अवैध रूप से देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ पकड़ाया थाना बसना में सउनि के अनुसार दिनांक 30/03/2024 को हमराह स्टाफ आर 524,महिला आर क्र 48 के शासकिय अधिग्रहित वाहन में मय विवेचना किट के ग्राम भ्रमण पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था उसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम अखराभांठा तुकडा का टेशराम रात्रे नामक व्यक्ति अपने घर के कमरे में अवैध रूप से देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है
कि मुखबीर सूचना पर गवाह हबीब खान व रंजन सागर को तलब कर नोटिस देकर सहमति प्राप्त कर गवाहों को साथ लेकर मय विवेचना किट के मुखबीर के बताये हुए संदेही के घर के सामने पहुंचकर संदेही को तलब किया जिनसे नाम पता पुछने पर अपना नाम टेशराम रात्रे पिता अघारू रात्रे उम्र 27 साल साकिन अखराभांठा तुकडा थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया
जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर पहले संदेही से पुलिस पाट्री गवाहन व शासकिय अधिग्रहित वाहन की तलाशी लेवाया गया बाद उनसे सहमति प्राप्त कर उनके घर के कमरे की तलाशी ली गई जिस पर घर के कमरे के किनारे में एक सफेद कलर के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 08 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 1600 रूपये बरामद हुआ। जिस पर आरोपी को शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो कोई कागजात नहीं होना लिखित में दिया।
जिसपर उक्त शराब को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया, व मौके पर शराब को सीलबंद किया गया। आरोपी टेशराम रात्रे का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 30/03/2024 के 19-40 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई व मौके पर आरोपी के विरूध्द बिना नंबरी देहाती नालसी कायम किया गया। वापस थाना आकर असल अपराध पंजीबद्ध किया जाता है



