बसना : ग्राम अखराभांठा में अपने घर की बाडी में कुल 12 लीटर अवैध रूप से देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया। थाना बसना में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 30/03/2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम अखराभांठा तुकडा का टिकेश्वर खुंटे नामक व्यक्ति अपने घर की बाडी में अवैध रूप से देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है कि मुखबीर सूचना पर गवाह प्रमोद कुमार व खेमराज महंती को तलब कर नोटिस देकर सहमति प्राप्त कर हमराह स्टाफ आर 599,685 व गवाहों को साथ लेकर प्राईवेट वाहन में मय विवेचना किट के मुखबीर के बताये हुए स्थान संदेही के घर के सामने पहुंचकर संदेही को तलब किया।
जिनसे नाम पता पुछने पर अपना नाम टिकेश्वर खुंटे पिता महेश खुंटे उम्र 25 साल साकिन अखराभांठा तुकडा थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर पहले संदेही से पुलिस पाट्री गवाहन व प्राईवेट वाहन मोटर सायकल की तलाशी लेवाया गया बाद उनसे सहमति प्राप्त कर उनके घर के बाडी की तलाशी ली गई जिस पर घर के बाडी के किनारे में एक सफेद कलर के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 10 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब मिला
व एक दो लीटर वाली हरा कलर के प्लास्टिक बाटल में 02 लीटर कुल 12 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 2400 रूपये बरामद हुआ। जिस पर आरोपी को शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो कोई कागजात नहीं होना लिखित में दिया। जिसपर उक्त शराब को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया, व मौके पर शराब को सीलबंद किया गया।
आरोपी टिकेश्वर खुंटे का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 30/03/2024 के 18-50 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई व मौके पर आरोपी के विरूध्द बिना नंबरी देहाती नालसी कायम किया गया। वापस थाना आकर असल अपराध पंजीबद्ध किया जाता है,



