महासमुंद : ग्राम परसदा नहर के पास तुमगांव रोड पर 35 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया
थाना महासमुंद में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 30.03.2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 843 के स्वयं के मोटर सायकल से जुर्म जरायम पतासाजी व जुआ एवं शराब रेड कार्यवाही टाउन देहात रवाना हुआ था मुखबीर की सूचना पर आरोपी भोज राम भोई पिता मदन लाल भोई उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड न0 2 ईमलीभाठा दशहरा मैदान के पास महासमुंद के कब्जे से
35 नग पौवा देशी प्लेन शराब पाये जाने से आबकारी एक्ट की धारा 34(2) कायम कर अपराध विवेचना में लिया गया है देहाती नालसी नकल जैल है। देहाती नालसी थाना महासमुंद जिला महासमुंद अपराध क्रमांक 0/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट प्रार्थी- शासन की ओर से प्रधान आरक्षक क्रमांक 68 नरेन्द्र कुमार साहू थाना महासमुंद जिला महासमुंद दिनांक घटना समय 30.03.2024 के 12.15 बजे
घटना स्थल ग्राम परसदा नहर के पास तुमगांव रोड, थाना महासमुंद दिनांक रिपोर्ट समय 30.03.2024 के 12.45 बजे नाम आरोपी भोज राम भोई पिता मदन लाल भोई उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड न0 2 ईमलीभाठा दशहरा मैदान के पास महासमुंद थाना व जिला महासमुंद मशरूका- एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 35 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शिशी में 180-180 ML भरी हुई जुमला 6300 ML कीमती 2800 रूपये एवं पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल सुपर स्पेलेण्डर क्र0 CG 06 GA 9112 कीमती करीबन 20000 रूपये कुल जुमला कीमती 22800 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया
तथा जप्त शराब को मौके पर सीलबंद किया गया तथा आरोपी भोज राम भोई का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 30.03.2024 के 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया मामला अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजन को दिया । मौके पर देहाती नालसी 0/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।



