बागबाहरा : तहसील कार्यालय बागबाहरा के पास एक व्यक्ति 04 लीटर हाथ भठ्ठी की कच्ची महुआ शराब को लेकर ग्राहक का इंतजार करते पकड़ाया
थाना बागबाहरा में उप-निरीक्षक के अनुसार दिनांक 30/03/2024को हमराह स्टाफ आरक्षक 435 के साथ स्वयं के मोटर सायकल क्र CG 06 JC 1378 के टाउन पेट्रोलिंग, सूचना संकलन पर रवाना हुआ था। कि जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ तहसील कार्यालय बागबाहरा के पास एक व्यक्ति अपने कब्जे में रखकर शराब बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश खडा हुआ है
जिसकी मुखबिर सूचना पंचनामा तैयार किया एवं रास्ता में मिले गवाह हेमंत क्षत्रिय एवं अंकित अग्रवाल को मुखबिर सूचना पंचनामा से अवगत कराकर कार्यवाही में उपस्थित होने धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कराकर गवाहों एवं हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर के बताये स्थान तहसील कार्यालय बागबाहरा के पास पहुंचे जहां पर हुलिया के बताये एक व्यक्ति खडे मिला जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम दिलीप चौहान निवासी वार्ड नं 01 भानपुर का रहने वाला बताया।
जिसके पास में पीले रंग का जरीकेन मिला जरकीन में तरल पदार्थ रखें मिला जिसके बारे में पुछताछ करने पर अपना होना बताकर जरकीन में भरे सामान के बारे में घुमा फिराकर जवाब देने लगा जिस पर दिलीप चौहान से हिकमत अमली से पुछताछ करने पर जरीकेन मे भरे समान संदिग्ध होने से आरोपी को तलाशी लेने के संबंध में सहमति प्राप्त किया। सहमति देने पर पहले मैं स्वयं व पुलिस स्टाफ , गवाह एवं वाहन की तलाशी लिवाया गया
कोई संदेहास्पद वस्तु नही मिला आरोपी व उसके कब्जे में रखे एक पीले रंग की प्लास्टिक जरीकेन 05 लीटर क्षमता वाले में 04 लीटर हाथ भठ्ठी की कच्ची महुआ शराब जैसे तरह पदार्थ भरे मिला जिसे गवाहों के समक्ष मौके पर बरामदगी पंचनामा तैयार कर बरामद किया गया और आरोपी के कब्जे एक पीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन में भरे तरल पदार्थ को गवाहों से चखवा कर, सुंघवाकर पहचान कराया जो गवाहों द्वारा हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब होना पहचान किये जिसका पंचनामा तैयार किया।
बाद आरोपी को उक्त जरीकेन में मिले हाथ भट्टी की महुआ शराब को कब्जे में रखने के संबंध में वैद्य कागजात पेश करने नोटिस दिया तब आरोपी द्वारा कोई कागजात नही होना लिखित में दिया। तब आरोपी के कब्जे से एक पीले रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर हाथ भठ्ठी का कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती 800 रूपये को एक लीटर बिसलिरे पानी बाटल खाली वाले में नाप करवाकर समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर मौका में शील बंद कर कब्जा पुलिस में लिया गया
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर दिनांक 30/03/2024के 18/15बजे गिरफ्तार किया गया एवं मामला जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। मौके पर सम्पूर्ण कार्यवाही गवाहों की उपस्थिति में किया आरोपी के खिलाफ अपराध सबुत पाये जाने पर मौके पर देहाती नालसी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



