खल्लारी थाना : खुशरूपाली मोड मंदिर के पास बागबाहरा की ओर से आ रही पल्सर बाइक चालक ने एक व्यक्ति को मारी ठोकर जिस पर मामला दर्ज
मै तोषराम साहू ग्राम रायतुम का निवासी हुं। कक्षा 12वीं तक पढालिखा हुं मुम्बई में टुरिस्ट गाईड का काम करता हुं। दिनांक 29.01.24 को शाम करीबन 5 बजे मेरे जीजा की स्कुटी क्रमांक CG 06 GC 4199 में बागबाहरा से अपने घर ग्राम रायतुम जा रहा था कि तभी खुशरूपाली मोड मंदिर के पास पहुंचा था
मेरे मोबाईल में फोन आने पर गाडी किनारे खडी कर उतर कर मोबाईल से बात कर रहा था तभी पीछे से बागबाहरा की ओर से आ रही मो.सा. पल्सर क्रमांक CG 06 GZ 2575 के चालक द्वारा अपने मो.सा. को तेज एवं लापरवाही पुर्वक चलाते लाकर मुझे एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे जमीन में गिर गया
एवं मेरे चेहरे, आंख, सिर में चोंट आकर खुन निकल रहा था। डायल 112 के द्वारा मुझे CHC बागबाहरा ले जाया गया रिफर करने पर जिला चिकित्सालय महासमुंद मे ले गये जिला चिकित्सालय से रिफर करने पर DKS अस्पताल में दो दिन ईलाज कराने के बाद स्वास्थ्य मे कोई सुधार नही आने पर दिनांक 31.01.24 को आरोग्य हस्पिटल शंकर नगर रायपुर में भर्ती होकर ईलाज कराया हुं।
स्वास्थ्य ठीक होने पर दिनांक 30.03.24 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट कर रहा हुं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है कार्यवाही चाहता हुं। थाना में धारा 279-IPC, 337-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



