बसना थाना : साल्हेतराई के पास एन एच 53 रोड गेटकारी मंदिर के पास अपने बाइक को लापरवाही पुर्वक चलाकर स्वयं के द्वारा एक्सीडेंट कर चालक का हुआ मृत्यु थाना बसना में सउनि के अनुसार थाना के मर्ग क्रमांक 20/2024 धारा 174 जा0फौ0 का मृतक चालक मृतक डोलामणी मिरी पिता हीरालाल मिरी उम्र 17 साल साकिन सावित्रीपुर ननकुसीयाडीपासा थाना बसना जिला महासमुन्द(छ0ग0) का मर्ग जांच किया।
मर्ग जांच के दौरान गवाह हीराला मिरी, ओमप्रकाश मिरी, संतकुमार रात्रे, जगसाय मिरी, मुकेश मिरी, संजय मिरी से पुछताछ कर कथन लिया घटना स्थल का मुआयना किया संपुर्ण जांच पर पाया कि मृतक डोलामणी मिरी घटना दिनांक 17.03.2024 को अपने रिश्तेदार संतकुमार रात्रे निवासी भैरोपुर के साथ अपने मोटर सायकल क्र CG 06 GZ 1744 में लडकी देखने के लिए ग्राम बेहराडीह गये थे
वापस करीब 06.30 बजे शाम को भैरोपुर आये और मृतक डोलामणी मिरी ने संतकुमार रात्रे को भैरोपुर में छोडकर अपने मोटर सायकल से घर सावित्रीपुर जाने के लिए निकला था कि एन एच 53 रोड गेटकारी मंदिर के पास ग्राम साल्हेतराई के पास अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GZ 1744 को तेज एवं लापरवाही पुर्वक चलाकर स्वयं के द्वारा एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट से आयी चोंट के कारण मृत्यु हो गयाअपराध धारा 304(ए) भादवि का घटित करना पाया गया। धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



