महासमुंद / 27 जुलाई को सरायपाली में होने वाले ओबीसी मोर्चा संभाग स्तरीय सम्मेलन की तैयारी हेतु भाजपा मंडल सरायपाली की बैठक सम्पन्न।
सरायपाली। भाजपा छ ग प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश ओबीसी मोर्चा द्वारा संभाग स्तरीय सम्मेलन आगामी 27 जुलाई को सरायपाली में आयोजित होने जा रही है। जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी, ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद के. लक्ष्मण जी, छ ग राज्य उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी एवं कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी जी का आगमन सरायपाली में होने जा रहा है।
ओबीसी मोर्चा द्वारा संभाग स्तर सम्मेलन की रूप रेखा तैयार करने भाजपा मंडल सरायपाली की बैठक स्थानीय गीत भवन में सम्पन्न हुई।
तैयारी बैठक में जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा जी, जिला महामंत्री संजय शर्मा जी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री कामता पटेल जी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल जी ने आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।
बैठक में विशेष रूप से विधि प्रकोष्ठ संयोजक स्वर्ण सिंह सलूजा , जिला पंचायत सदस्य लोकनाथ बारी , जप उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी , मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल,महिला मोर्चा जिला से तारेश्वरी नायक, सीता सतपथी, पुष्पलता चौहान, नप उपाध्यक्ष हेमंत प्रधान, उपेन्द्र
चौधरी,दासरथी यदु, भूपेश सलूजा,प्रमोद सागर, शिव पटेल, राजेश मेहर, उद्धव नन्द, कन्हैया, रूपानन्द, महेंद्र सिंह, रिंकू उबोवेजा, मनोज दास, जे पी यादव, जगन्नाथ यादव,मंडल उपाध्यक्ष आशीष दास,महामंत्री द्वय डॉ प्रकाश पटेल,विदित धनानिया, कोषाध्यक्ष तरुण बारीक, मंत्री नेपाल बीसी, दुबराज प्रधान, रोहित कुमार साहु, प्रखर अग्रवाल, मोहन चौहान, मनोज आदित्य, मुकेश आदित्य, आशीष सेन,किशन जायसवाल, आदर्श गुप्ता, अविनाश सिंह, कमल अग्रवाल, दीपक मखीजा, इकबाल इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित सभी भाजपा जनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने अपनी प्रतिबद्धता जताई।