सिंघोडा: ग्राम खरखरी गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
सिंघोडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखरी निवासी प्रदीप विशाल (23 वर्ष) ने अपने पड़ोसी दुकानदारों चंद्रहास प्रधान एवं निखिल प्रधान पर अश्लील गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
प्रार्थी प्रदीप विशाल ने थाना सिंघोडा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि दिनांक 19 जुलाई 2025 को वह सागरपाली चौक स्थित अपनी “डेली निड्स” दुकान में था। इसी दौरान चंद्रहास प्रधान और निखिल प्रधान दुकान जलाने के मुद्दे पर विवाद करने लगे और अचानक गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर प्रदीप के बड़े भाई संदीप विशाल और बंशीधर विशाल मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी गालियां दीं और धमकाया।
आवेदन के आधार पर थाना सिंघोडा पुलिस ने धारा 296-BNS, 351(2)-BNS और 3(5)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।



