Monday, August 4, 2025
महासमुंदमहासमुंद : मुख्यमंत्री के हाथों मिला सम्मान, जिला पंचायत सीईओ सहित 7...

महासमुंद : मुख्यमंत्री के हाथों मिला सम्मान, जिला पंचायत सीईओ सहित 7 अधिकारी हुए सम्मानित

 

महासमुंद 03 अगस्त 2025/ आकांक्षी जिला एवं विकासखंड पिथौरा को छत्तीसगढ़ राज्य में ताम्र पदक से सम्मानित किया गया है वही पिथौरा विकासखंड को रजत पदक प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार 6 संकेतांको में से पांच संकेताक को शतप्रतिशत पूर्ण करने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 2 अगस्त को रायपुर में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले को बधाई देते हुए कहा कि महासमुंद में टीम भावना के साथ नीति आयोग द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने में बेहतर कार्य किया। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की ओर से जिला के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक ने पुरस्कार ग्रहण किया। इसके अलावा महिला बाल विकास विभाग से श्री समीर पांडे, कृषि विभाग से श्री एफ आर कश्यप, स्वास्थ्य विभाग से पी कुदेशिया, समग्र शिक्षा से श्री रेखराज शर्मा, जनपद सीईओ श्री चंद्र प्रकाश मनहर एवं आकांक्षी ब्लॉक के फेलो वैभवी मोयल को प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 10.11.16_1ce91489
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_240c1c96
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.57.31_1609a3ec

ज्ञात है कि आकांक्षी जिला, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है जिसका उद्देश्य देश के सबसे पिछड़े और कम विकसित जिलों का तेजी से विकास करना है। इन जिलों को सामाजिक-आर्थिक संकेतकों में सुधार के लिए विशेष रूप से चुना गया है और सरकार इन जिलों में विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम लागू की है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने पूरी टीम को बधाई दी है और कहा है कि संकेतक को शत प्रतिशत सैचुरेशन के लिए सतत रूप से कार्य किया जाएगा। जो संकेतक बाकि है उसे समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने जिला नोडल अधिकारी श्री एस आलोक के नेतृत्व में किए गए कार्य की सराहना करते हुए बधाई दी है।

ज्ञात है कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम वर्ष 2018 में नीति आयोग द्वारा शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य 112 आकांक्षी जिलों में जीवन स्तर में सुधार करना है, जिनमें से प्रत्येक में कुछ सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र कमजोर हैं। इन जिलों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य इन जिलों में विकास को गति देना और उन्हें देश के बाकि हिस्सों के साथ समानता लाने में मदद करना है। यह कार्यक्रम जिलों को सर्वोत्तम प्रथाओं को विकसित करने और दोहराने के लिए भी प्रोत्साहित करता है, जो सामाजिक-आर्थिक विषयों में सुधार को बढ़ावा देते हैं। आकांक्षी जिलों के साथ-साथ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम भी शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य 500 ब्लॉकों में विकास को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम आकांक्षी जिला कार्यक्रम की सफलता पर आधारित है, जिसने 112 जिलों में 25 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। इन जिलों में हमारा महासमुन्द जिला भी है। आज इन्हीं संकेतकों में हम शत प्रतिशत काम पूर्ण किए, जिसके लिए जिले के अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

spot_img
spot_img
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_bcc6eb55
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_9614af11
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_94b98c37
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
RECENT POSTS

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य   🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉 🌄सुप्रभातम🌄 🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓 🌻सोमवार, ०४ अगस्त २०२५🌻 सूर्योदय: 🌄 ०५:५७ सूर्यास्त: 🌅 ०७:०९ चन्द्रोदय: 🌝 १५:२२ चन्द्रास्त: 🌜२५:२१ अयन 🌘 दक्षिणायणे...

हेल्थ प्लस

बसना : अब मोतियाबिंद और धुंधलेपन से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में अत्याधुनिक एडवांस फेको सर्जरी...

बसना : एडवांस फेको सर्जरी से अब दृष्टिहीनता को कहें अलविदा – अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आधुनिक इलाज शुरू बसना, महासमुंद (छत्तीसगढ़), 03 अगस्त 2025: अब...