Thursday, August 7, 2025
महासमुंदबसना : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुरंदर मिश्रा ने दुर्गापाली का...

बसना : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुरंदर मिश्रा ने दुर्गापाली का किया दौरा

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दुर्गापाली आगमन की तैयारी के सिलसिले में रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने दुर्गापाली का दौरा किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली में एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित व्यास पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। तत्पश्चात अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी को लेकर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ग्राम दुर्गापाली में आगामी 11 अगस्त को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा स्कूल परिसर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने सभा स्थल का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्कूल परिसर को मुख्यमंत्री के सभा स्थल के रूप में चयन किया गया तथा हेलीपैड के लिए धान खरीदी केंद्र

WhatsApp Image 2025-08-01 at 10.11.16_1ce91489
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_240c1c96
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.57.31_1609a3ec

आंवलाचक्का एवं हाईस्कूल मैदान रोहिना का अवलोकन किया गया। रोहिना हाई स्कूल मैदान में हेलीपैड बनाए जाने की सहमति बनी है। अधिकारियों ने रोहिना स्कूल मैदान को हेलीपैड के लिए उपयुक्त माना। इसके पूर्व भी यहां एक बार दिलीप सिंह जूदेव एवं दूसरी बार महामहीम राज्यपाल के एम सेठ का आगमन हेलीकाप्टर से चुका है। यह ज्ञातव्य हो कि विधायक पुरंदर मिश्रा का गृहग्राम दुर्गापाली है। प्राथमिक शिक्षा दुर्गापाली में एवं मिडिल स्कूल की शिक्षा रोहिना में अध्ययन करने के पश्चात सरायपाली फिर उच्च शिक्षा के लिए रायपुर चले गए और वहीं पर रहकर रायपुर उत्तर के विधायक

निर्वाचित हुए। विधायक बनने के बाद पहली बार आज गृहग्राम दुर्गापाली आगमन होने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीण विधायक पुरंदर मिश्रा को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित थे। आज की तैयारी बैठक के दौरान बसना अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे, डीएफओ मयंक पांडे, सीईओ जनपद पंचायत बसना पीयूष सिंह ठाकुर, आरईएस एसडीओ नयन प्रधान, उद्यानिकी अधिकारी उपेंद्र नाग, विखं शिक्षाधिकारी विनोद कुमार शुक्ला, दुर्गापाली प्रभारी प्राचार्य निमंकर पटेल, जनपद सदस्य संतोषी मुन्ना अग्रवाल, सरपंच मौना राजकुमार पटेल, सोहन पटेल सहित क्षेत्र पंच सरपंच एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_bcc6eb55
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_9614af11
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_94b98c37
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
RECENT POSTS

छत्तीसगढ़: शराब सेवन कर विद्यालय आने वाले प्रधान पाठक चैतराम यादव निलंबित

छाती : शराब सेवन कर विद्यालय आने वाले प्रधान पाठक चैतराम यादव निलंबित छत्तीसगढ़/जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम तिरसोंठ के शासकीय प्राथमिक शाला...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम में 8 अगस्त को यूटोलॉजी कैंप, किडनी और पथरी के मरीजों को मिलेगा समुचित इलाज

  बसना, जिला महासमुंद | 6 अगस्त 2025: बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में आगामी शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे से विशेष यूटोलॉजी...