महासमुंद। ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोषगांव की कक्षा 11वीं की छात्रा काजल ताण्डी ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की है। काजल का चयन प्रतिष्ठित प्रयास आवासीय विद्यालय रायपुर में हुआ है।
काजल ताण्डी, व्याख्याता अर्जुन ताण्डी (कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटसेन्द्री) एवं श्रीमती सत्यवती ताण्डी की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय व क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्राचार्य भागीरथी भोई, वरिष्ठ व्याख्याता विवेकानंद दास, ललित साव, शिक्षक मुकुंद मुरारी, विशाल महेंद्र कुमार, अर्जुन ताण्डी, लक्ष्मी नारायण साहू, कविराज प्रधान, क्षेमेंद्र कोसरिया, श्रीमती पूर्णिमा प्रधान, अजीत भोई, दीपक मनहरा, लक्ष्मी कांत पात्र, चुडामणी साव, धारित्रि भोई, राजेन्द्र सिंह सिदार, डॉ. पुरूषोत्तम सागर, पुरंजन सागर, सुलोचना साव, अभिमन्यु कांन, प्रेम मनहरा, चंद्रमणि पात्र व जनेक प्रधान ने हर्ष व्यक्त करते हुए काजल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



