महासमुंद से नाबालिक लापता, पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू की
महासमुंद। थाना महासमुंद क्षेत्र से एक नाबालिक किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है।
सूचना के अनुसार, तुसदा निवासी ने थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पुत्र 29 अगस्त 2025 की शाम करीब 6:30 बजे अपने मामा के घर ग्राम खैरा से बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों और रिश्तेदारों में काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला।
पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 153/25 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही चूंकि शिवांग नाबालिग है, इस पर आशंका जताई जा रही है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया हो। इस आधार पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 137(2) BNS के तहत अपराध कायम किया गया है।
लापता किशोर का हुलिया – ऊंचाई करीब 5 फीट 4 इंच, चेहरा गोल, रंग सांवला, बाल काले, दुबला-पतला शरीर, घटना के समय काला टी-शर्ट और पेंट पहना था। वह कक्षा 11वीं तक पढ़ा है और छत्तीसगढ़ी-हिंदी भाषा बोलता है।
थाना महासमुंद पुलिस ने गुम इंसान की जानकारी सभी थानों और चौकियों को प्रेषित कर दी है तथा पतासाजी के लिए जांच जारी है।



