महासमुंद। महावीर पार्क, स्थायी पता ग्राम रिमझी, पोस्ट कलेण्डा, थाना सिंघोडा, जिला महासमुंद के निवासी फैक्ट्री मालिक ने थाना महासमुन्द में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नंदी अगरबत्ती फैक्ट्री, जो भलेसर रोड, कमल राईस मिल के सामने स्थित है, से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
फैक्ट्री मालिक ने बताया कि दिनांक 22.08.2025 को शाम 05:00 बजे उन्होंने अपने फैक्ट्री का निरीक्षण किया और ताला लगाकर घर लौट आए। अगले दिन, 23.08.2025 को दोपहर 03:00 बजे फैक्ट्री पहुंचने पर देखा कि मुख्य गेट का ताला टूट चुका था और ताला फैक्ट्री में नहीं था।
फैक्ट्री के अंदर जाकर उन्होंने पाया कि पुराने इस्तेमाल के 05 एज़ाज मशीन के मोटर, एक नग मिक्सर मशीन का मोटर, बंबू स्टीक, कलर पैकेट, स्टेपलाईजर, अगरबत्ती सेंट, 05 बैग जोश पाउडर और एक नग कैमरा चोरी हो गया था।
इसके अतिरिक्त, फैक्ट्री मालिक ने दिनांक 01.09.2025 को सुबह 10:00 बजे फैक्ट्री जाने पर पाया कि वहां लगे कैमरा, वाईफाई और डीवीआर सेट भी गायब थे। उन्होंने बताया कि चोरी का कुल मूल्य लगभग 15,000 रुपये है।
फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को बताया कि चोरी की गई चीजों का रसीद अभी उनके पास नहीं है, लेकिन वे पृथक रूप से रसीद प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों के आधार पर चोरी के आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।



