महासमुंद : ग्राम खट्टी से परसदा रोड में लापरवाह बाइक चालक ने मारी ठोकर, युवक घायल
महासमुंद। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम तमोरा निवासी टकेश्वर साहू (27 वर्ष) 08 अगस्त 2025 को सुबह करीब 9:40 बजे अपने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GR 0757 से महासमुंद परीक्षा दिलाने के लिए निकले थे। ग्राम खट्टी से परसदा जाने वाले रोड पर स्थित साहू मुर्गी फार्म के पास सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक टिकेश्वर साहू (निवासी ग्राम परसट्टी) ने तेज गति व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी।
इस हादसे में टकेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके नाक, बाएं हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। डायल 112 की मदद से उन्हें तत्काल सोहम अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया।
पीड़ित के पिता ने बताया कि उपचार के कारण तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कर पाए। बाद में 02 सितंबर 2025 को खल्लारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने प्रकरण में 184-MOT, 125(a)-BNS एवं 281-BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



