Tuesday, September 9, 2025
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के दो शिक्षकों का राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए हुआ चयन, 5...

छत्तीसगढ़ के दो शिक्षकों का राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए हुआ चयन, 5 सितंबर को होंगे सम्मानित

छत्तीसगढ़ के दो शिक्षकों का राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए हुआ चयन, 5 सितंबर को होंगे सम्मानित

WhatsApp Image 2025-08-01 at 10.11.16_1ce91489
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_240c1c96
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.57.31_1609a3ec

 

छत्तीसगढ़ शिक्षक दिवस पांच सितंबर को प्रदेश से दो शिक्षक राष्ट्रपति और 64 शिक्षक राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगे। राज्य के जिन दो शिक्षकों का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए हुआ है उनमें जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा कोरबा में पदस्थ संतोष कुमार चौरसिया और दुर्ग के माध्यमिक शाला हनोदा की डा. प्रज्ञा सिंह हैं। जो अपनी नवाचारी और प्रभावी शिक्षा कार्य के कारण राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से नवाजे जाएंगे।

यह पुरस्कार पांच सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के मौके पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, ₹50,000 नकद राशि और रजत पदक शामिल हैं। वहीं उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य और सेवाओं के लिए वर्ष 2024-25 के लिए राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए प्रदेश भर से कुल 64 शिक्षकों का चयन किया गया है। जिन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

ये शिक्षक होंगे सम्मानित

स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चयनित शिक्षकों में प्राचार्य, प्राचार्य (एल.बी.), प्रधान पाठक, व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.), सहायक शिक्षक (एल.बी.) सहित विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं। चयनित शिक्षकों को राज्यपाल द्वारा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक

रायपुर जिले से प्रधान पाठक गोपाल राम यादव और सहायक शिक्षक (एल.बी.) कामिनी साहू शामिल हैं।

धमतरी से प्रधान पाठक किरण साहू और सहायक शिक्षक (एल.बी.) प्रीति शांडिल्य।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी और व्याख्याता (एल.बी.) समय लाल काठे।

राजनांदगांव से प्राचार्य डा. शोभा श्रीवास्तव और प्रधान पाठक मुन्हेलाल लिल्हारे।

दंतेवाड़ा से प्रधान अध्यापक सुमन जार्ज और सहायक शिक्षक (एल.बी.) सुनीता अजीत।

कबीरधाम से व्याख्याता रमेश कुमार चंद्रवंशी और व्याख्याता कामिनी जोशी।

सरगुजा से शिक्षक बंदना महथा और व्याख्याता अनिता मंदिलवार।

नारायणपुर जिले से शिक्षक (एल.बी.) उमेश कुमार सलाम और प्रधान अध्यापक सविता यादव।

जशपुर से प्रधान पाठक सरिता नायक और प्रधान पाठक प्रवीण कुमार पाठक।

कोरिया से व्याख्याता/(प्रभारी प्राचार्य) अमित लाल गुप्ता और जेल शिक्षक विवेक सिद्धकी का चयन शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए किया गया है।

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से व्याख्याता (एल.बी.) राजेश कुमार द्विवेदी और प्रधान पाठक मीना जायसवाल।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से प्रधान अध्यापक किशोर कुमार शर्मा और सहायक शिक्षक (एल.बी.) राजेश कुमार प्रजापति।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रधान पाठक संध्या साहू और व्याख्याता (एल.बी.) संजय देवांगन।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से शिक्षक (एल.बी.) चन्द्रमुखी मेहता।

दुर्ग से शिक्षक (एल.बी.) नरोत्तम कुमार साहू और शिक्षक (एल.बी.) खेमलता गोस्वामी।

कोरबा से शिक्षक (एल.बी.) मधुलिका और प्रधान पाठक प्रिया दुबे।

सूरजपुर से प्रधान पाठक रंजय कुमार सिंह और व्याख्याता (एल.बी.) प्रदीप कुमार जायसवाल।

बलौदाबाजार-भाटापारा से शिक्षक (एल.बी.) मोहन लाल वर्मा और व्याख्याता (एल.बी.) जगदीश साहू।

मुंगेली से व्याख्याता (एल.बी.) दुर्गा तिवारी और सहायक शिक्षक (एल.बी.) सुधारानी शर्मा।

कोण्डागांव से प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार डड़सेना और शिक्षक (एल.बी.) शिवचरण साहू।

रायगढ़ से सहायक शिक्षक (एल.बी.) टिकेश्वर प्रसाद पटेल और प्रधान पाठक नंद किशोर सतपथी।

सुकमा जिले से सहायक शिक्षक अंजु बारसे और शिक्षक (एल.बी.) गंगाधर राना।

गरियाबंद से सहायक शिक्षक (एल.बी.) खोमन लाल सिन्हा और शिक्षक (एल.बी.) दिप्ती मिश्रा।

सक्ती से शिक्षक (एल.बी.) संजीव कुमार चंद्रवंशी और सहायक शिक्षक (एल.बी.) नीरा साहू।

बालोद से व्याख्याता (एल.बी.) नरोत्तम कुमार यदु और सहायक शिक्षक (एल.बी.) एनुका सार्वा।

जांजगीर-चांपा जिले से व्याख्याता अमृत लाल साहू और व्याख्याता (एल.बी.) प्रतीक्षा सिंह।

बेमेतरा से शिक्षक (एल.बी.) सुनीता राजपूत और शिक्षक (एल.बी.) केवरा सेन।

महासमुंद से व्याख्याता (एल.बी.) जगदीश सिन्हा और व्याख्याता (एल.बी.) डॉ. ज्योति किरण चंद्राकर।

बिलासपुर से व्याख्याता (एल.बी.) शांति सोनी और प्रधान पाठक शिव कुमार छत्रवाणी।

बस्तर से व्याख्याता सईदा खान और व्याख्याता/प्रधान अध्यापक देवश्री गोयल।

उत्तर बस्तर कांकेर से व्याख्याता कुसुम जैन।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से प्राचार्य आरती तिवारी और प्रधान पाठक (एल.बी.) साबरा निशा।

बीजापुर से प्रधान पाठक जगदीश तोरेंम और व्याख्याता (एल.बी.) अरुण कुमार सिंह

spot_img
spot_img
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_bcc6eb55
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_9614af11
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_94b98c37
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
RECENT POSTS

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित शिक्षित समाज ही बेहतर भविष्य और भावी पीढ़ी निर्माण सुनियोजित ढंग से कर सकता है –...

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित शिक्षित समाज ही बेहतर भविष्य और भावी पीढ़ी निर्माण सुनियोजित ढंग से कर सकता है -...

हेल्थ प्लस

सरायपाली में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता,कल 9 सितम्बर को मरीजों को मिलेगा लाभ अग्रवाल नर्सिंग होम के विशेषज्ञ डॉक्टर अब सरायपाली में भी उपलब्ध...

सरायपाली में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता,कल 9 सितम्बर को मरीजों को मिलेगा लाभ अग्रवाल नर्सिंग होम के विशेषज्ञ डॉक्टर अब सरायपाली में भी उपलब्ध...