CG : सरायपाली पुलिस की बड़ी सफलता स्कूल में चोरी करने वाला राजू भट्ट गिरफ्तार, चोरी का सामान जब्त
महासमुंद पुलिस ने शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम बिलाईगढ़, सरायपाली में हुई चोरी का पर्दाफाश कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 01 नग गैस सिलेंडर, गंजी एवं कढ़ाई कुल कीमती लगभग 8,000 रुपये जप्त किए गए हैं।
प्रार्थी ने थाना सरायपाली में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम बिलाईगढ़ स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। दिनांक 12/09/25 को शाम 4 बजे रोज की तरह स्कूल बंद कर दिया था। अगले दिन 13/09/25 की सुबह 7:30 बजे स्कूल पहुँचने पर देखा कि प्राथमिक शाला के अतिरिक्त भवन का ताला टूटा हुआ था और नीचे गिरा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो कमरा खाली था और गैस सिलेंडर गायब था। बाजू के रसोई कक्ष का हॉसवेटर भी छत से निकला हुआ था। अंदर जांच करने पर पाया गया कि गंजी और कढ़ाई भी नहीं थी। किसी अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर अंदर रखे गैस सिलेंडर, गंजी एवं कढ़ाई की चोरी कर ली थी।
रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 254/25 धारा 331(4), 305 BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।
जाँच व कार्यवाही :
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा पतासाजी की गई। दिनांक 14/09/25 को मुखबिर सूचना पर ग्राम जोगनीपाली निवासी एक व्यक्ति से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम राजू भट्ट पिता खोलबाहरा भट्ट, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम जोगनीपाली थाना सरायपाली बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि अपने साथी रोशन मूडपहार के साथ मिलकर घर में चोरी की योजना बनाई थी और दिनांक 12/09/25 को ग्राम बिलाईगढ़ के प्राथमिक शाला से गैस सिलेंडर, गंजी एवं कढ़ाई की चोरी की।
पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया सामान—गैस सिलेंडर, गंजी और कढ़ाई—जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध धारा 331(4), 305 BNS के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया



