महासमुंद/सांकरा ग्राम नारायणपुर में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक की मौत, सांकरा पुलिस ने दर्ज किया मामला
महासमुंद। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला थाना सांकरा क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-53 का है, जहाँ 44 वर्षीय धर्मराज अग्रवाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक धर्मराज अग्रवाल पिता दुजराम अग्रवाल, निवासी ग्राम बुडेरा थाना खरोर (जिला रायपुर) 4 अगस्त 2025 की रात करीब 9 बजे अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 G 6789) से बसना जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम नारायणपुर के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 GX 5619) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए धर्मराज की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने से धर्मराज को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बसना लाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना CHC बसना के अटेंडर नरेंद्र सिंह (पिता वीर सिंह, उम्र 32 वर्ष) ने पुलिस को दी। मेडिकल अधिकारी डॉ. राजीव पटेल द्वारा दिए गए अस्पताल मेमो में उल्लेख है कि मृतक को सड़क दुर्घटना में आई गंभीर चोटों के कारण भर्ती किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
थाना सांकरा पुलिस ने मर्ग क्रमांक 31/25 धारा 194 BNSS के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की। जांच में पाया गया कि दुर्घटना मोटरसाइकिल चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही से हुई है। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 106(1) BNS के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
इस घटना की सूचना प्रशासनिक स्तर पर भी भेजी गई है। मर्ग इंटीमेशन की प्रति एसडीएम पिथौरा को प्रेषित की गई है।



