सरायपाली:शिक्षा विभाग मे देवानंद नायक को बिआरसी का प्रभार
महासमुंद। समग्र शिक्षा जिला परियोजना कार्यालय महासमुंद ने सोमवार 25 सितम्बर 2025 को पदस्थापना आदेश जारी किया है। आदेश क्रमांक 681/एस.एस./स्थापना/बीआरसी/2025-26 के तहत शिक्षक देवानंद नायक को विकासखंड सरायपाली अंतर्गत समन्वयक (बी.आर.सी.) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में शासन द्वारा स्वरूप पटेल को बी.आर.सी. पद पर पदस्थापित किया गया था। अब उन्हें कार्यमुक्त करते हुए यह जिम्मेदारी देवानंद नायक को सौंपी गई है। श्री नायक वर्तमान में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला केंदुढार सरायपाली में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं।
जिला शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रति राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर, जिला पंचायत पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सरायपाली के विकासखंड शिक्षा अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की गई है।
इस आदेश के बाद अब देवानंद नायक विकासखंड सरायपाली के समग्र शिक्षा कार्यक्रमों की अतिरिक्त जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।



