सारंगढ़ -बिलाईगढ़ की खबरें : क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर संकट: महिला से अभद्रता, जमीन विवाद में मारपीट, स्कूल छात्रों पर हमला और अवैध महुआ शराब तस्करी का खुलासा
खबर 1 : गांव के रास्ते को लेकर महिला से गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी
ग्राम बंजारी में महिला से अभद्रता, रास्ते से आने-जाने पर रोकने की धमकी महिला ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 8 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6.30 बजे वह अपने पति के साथ पैदल घर लौट रही थी। गांव के रास्ते के मोड़ पर सेतराम यादव ने रास्ता बंद करने की बात कहते हुए महिला को नाम लेकर गंदी-गंदी गालियां दीं। विरोध करने पर महिला के पति को भी गाली दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के गवाहों में समारू खुंटे, हरिशंकर निराला एवं गायत्री सहित अन्य ग्रामीण हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
🟥 खबर 2 : जमीन विवाद में चार लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज
खम्भा उखाड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, चार आरोपियों पर एफआईआर ग्राम बंजारी निवासी किसान ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि 8 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे जमीन में लगे खम्भे को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि कृपा सिदार, घसिया सिदार, शुभम सिदार एवं बंटी सिदार ने गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्का और डंडे से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रकरण में धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
🟥 खबर 3 : जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, मां को भी धक्का
बंजारी में रात को घर में घुसकर हमला, मां-बेटे घायल ग्राम बंजारी निवासी सेतराम यादव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 दिसंबर 2025 की रात करीब 7 बजे कुछ लोगों ने जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौच करते हुए उनके घर की बाड़ी तोड़कर अंदर घुसकर मारपीट की। आरोप है कि कृपा सिदार, घसिया सिदार, शुभम सिदार और बंटी सिदार ने हाथ-मुक्का और डंडे से हमला किया। बीच-बचाव करने आई मां लक्ष्मी यादव को भी धक्का दिया गया। मारपीट में हाथ, पैर और पेट में चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।
🟥 खबर 4 : स्कूल विवाद के बाद छात्रों से सड़क पर मारपीट
गैरहाजिरी के विवाद ने पकड़ा उग्र रूप, नाबालिग छात्रों से मारपीट ग्राम बगलोटा निवासी कक्षा 9वीं के छात्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 दिसंबर 2025 को स्कूल में गैरहाजिरी को लेकर हुए विवाद के बाद स्कूल से बाहर साथियों ने रास्ता रोककर गाली-गलौच और मारपीट की। आरोप है कि साहिल वर्मा, निखिल साहू, ध्रुव एवं अन्य साथियों ने सिर पर चूड़ा मारकर और लात-घूंसे से हमला किया। इस घटना में दो छात्रों को सिर और पीठ में चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
🟥 खबर 5 : अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
सरिया पुलिस की कार्रवाई, 3 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त। थाना सरिया पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम रिसोरा अटल चौक के पास एक युवक को अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम प्रदीप यादव निवासी कमरीद बताया। उसके पास से करीब 3 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 600 रुपये) बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जमानत पर रिहा किया गया। पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।



