सरायपाली/ग्राम पंचायत रोहिना में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण
सरायपाली/ ग्राम पंचायत रोहिना में पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पौधरोपण किया और उनकी देखरेख का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कमलेश साहू, अजय कुमार जायसवाल, सुमित राणा, नेहरू बारिक एवं मनोज साहू ने सहभागिता निभाई। सभी ने कहा कि यह अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का संदेश भी देता है।
ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव को हरा-भरा बनाना और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।



