सिंघोडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद lथाना सिंघोडा, जिला महासमुंद पुलिस ने अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली के मार्गदर्शन में दिनांक 10 जनवरी 2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुठानीपाली के जंगल में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब तैयार कर बिक्री हेतु रखे हुए है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर मुखबीर के बताए हुलिए के अनुसार एक व्यक्ति महुआ शराब बनाते हुए मिला, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रंजीत दास पिता ब्रम्हा दास उम्र 30 वर्ष, निवासी गुठानीपाली, थाना सिंघोडा, जिला महासमुंद (छ.ग.) बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 03 सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन में भरी 20-20 लीटर कुल 60 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 12,000 रुपये है, बरामद की गई। शराब को मौके पर ही सीलबंद कर समक्ष गवाहों के जप्त किया गया।
आरोपी को दिनांक 10/01/2026 को शाम 5:10 बजे विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सिंघोडा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।



