बस्तर। बस्तर में एकतरफा प्यार का जुनून खौफनाक वारदात में बदल गया. बकावंड थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा पर जानलेवा हमला हुआ. आरोपी ने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर रंजिश पाल ली थी. रात में फोन कर युवती को घर से बाहर बुलाया गया. इसके बाद सिर, गर्दन और सीने पर ताबड़तोड़ हमला किया गया. चीख सुनकर परिजन पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार हो गया. गंभीर हालत में छात्रा का इलाज जारी है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. परिजन कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. यह घटना कानून व्यवस्था के साथ सामाजिक मानसिकता पर भी सवाल खड़े करती है. प्यार के नाम पर हिंसा आखिर कब रुकेगी? नक्सलियों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए शुरू हुई तेंदूपत्ता खरीदी अब सुकमा में खुद ही दम तोड़ती नजर आ रही है. महज 3-4 दिन बाद फड़ों पर ताले लटक गए और सिस्टम की सुस्ती ने पूरा खेल बिगाड़ दिया. सरकारी खरीदी ठप होते ही बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं. सीमावर्ती इलाकों से तेंदूपत्ता ओडिशा तस्करी हो रहा है. शबरी नदी पार कर नावों से दिनदहाड़े पत्ता भेजा जा रहा है. जहां ओडिशा में 220 रुपए किलो तक कीमत है, वहीं यहां ग्रामीण 3.50 में बेचने को मजबूर हैं. ग्रामीणों के घरों में पत्ता डंप पड़ा है, लेकिन खरीदी नहीं हो रही. बाइक से जंगल रास्तों के जरिए तस्करी का नेटवर्क फैल चुका है. प्रशासन ने सिर्फ पुल पर नाका लगाया, बाकी रास्ते खुले हैं. सरकारी रिकॉर्ड में पत्ता नहीं चढ़ने से बोनस भी खत्म हो गया.
बस्तर शर्मसार: शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो 11वीं की छात्रा पर जानलेवा हमला, इलाके में दहशत।
RECENT POSTS



