बसना। क्षेत्र के मरीजों के लिए चिकित्सा परामर्श से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। संजिवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल, रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना के संयुक्त तत्वावधान में 9 सितंबर 2026 को रक्त संबंधी विकार एवं ब्लड कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सक की विशेष परामर्श सेवा आयोजित की जा रही है।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में डॉ. अदम्य गुप्ता (MD Medicine, DM Clinical Hematologist, Bone Marrow Transplanter एवं CAR-T Expert) मरीजों को परामर्श देंगे। चिकित्सक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे।
विशेषज्ञ परामर्श में खून की कमी, बार-बार खून चढ़ाने की आवश्यकता, प्लेटलेट्स की कमी, WBC की कमी, सिकलीन, थैलेसीमिया तथा ब्लड कैंसर जैसे AML और CML से संबंधित समस्याओं के लिए मरीज परामर्श ले सकेंगे। अस्पताल की ओर से सभी प्रकार की जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य बसना और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। मरीजों को विशेषज्ञ से परामर्श लेने के लिए 9 सितंबर को निर्धारित समय में अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना पहुंचने की अपील की गई है।


