त्रिवेन्द्र जगत,पिथौरा। पिथौरा विकासखंड के ग्राम रेमड़ा में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नाले के पास नहाने गए एक 7-8 वर्षीय बालक पर जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब 7:00 से 8:00 बजे के बीच की है। बालक गांव के समीप स्थित नाले की ओर गया हुआ था, इसी बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिससे भालू बच्चे को छोड़कर भाग गया।
हमले में बालक घायल हो गया, जिसे परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बालक का उपचार जारी है। घटना के बाद से गांव में भालू की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीण अब अकेले बाहर निकलने में सतर्कता बरत रहे हैं।



