सरायपाली/ तेज रफ्तार बोलेरो ने नरेश जोगी को मारी ठोकर, बायां पैर फ्रैक्चर
पोस्ट ऑफिस रोड के पास हुआ हादसा, घायल को सरायपाली से बसना किया गया रेफर
सरायपाली। 04/10/2026 वार्ड नंबर 03, रानीसागर रोड, सरायपाली निवासी प्रकाश जोगी पिता नरेश जोगी उम्र 35 वर्ष ने थाना सरायपाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बोलेरो 102 वाहन क्रमांक CG 07 CP 0577 के चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार घटना 03 अक्टूबर 2026 की रात्रि करीब 9 बजे से 10 बजे के मध्य की है2
प्रकाश जोगी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पिता नरेश उर्फ राजू जोगी घर से टहलने के लिए रोड की तरफ निकले थे। रात्रि में बस्ती सरायपाली पोस्ट ऑफिस रोड के पास से घर आने के लिए सड़क क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान बोलेरो 102 वाहन क्रमांक CG 07 CP 0577 का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनके पिता को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।
वाहन की ठोकर लगने से नरेश उर्फ राजू जोगी जमीन पर गिर गए। हादसे में उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके अलावा सिर, सीना, दोनों हाथ एवं कमर में चोट आई है। आवेदन में बताया गया है कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक ने बोलेरो को रोककर घायल नरेश जोगी को उसी वाहन से सरकारी अस्पताल सरायपाली उपचार के लिए पहुंचाया।
सरकारी अस्पताल सरायपाली में उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा उन्हें आगे के उपचार के लिए रेफर किया गया। इसके बाद घायल नरेश जोगी को अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
प्रकाश जोगी ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि बोलेरो वाहन चालक नशे की हालत में था। उन्होंने पुलिस से अपने आवेदन की जांच कर बोलेरो चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
आवेदनकर्ता प्रकाश जोगी ने बताया कि वह वार्ड नंबर 03, रानीसागर रोड, सरायपाली, थाना सरायपाली का निवासी है। उन्होंने हस्ताक्षर सहित थाना प्रभारी सरायपाली को आवेदन प्रस्तुत किया है।



