
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम चनाट स्थित देशी कंपोजिट मदिरा दुकान में बीयर ठंडी नहीं होने की बात को लेकर विवाद हो गया। ग्राम बिलखण्ड के चार युवक दुकान पहुंचे और बीयर मांगी। बीयर की बोतल देने पर उसके ठंडी नहीं होने को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए कमलेश के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने पहुंचे सुपरवाइजर दिनेश डडसेना के साथ भी मारपीट किए जाने की शिकायत है।
कमलेश घृतलहरे पिता जीवन दास घृतलहरे उम्र 23 वर्ष निवासी बसना वार्ड नं. 05 थाना बसना ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह ग्राम चनाट देशी कंपोजिट मदिरा दुकान में सेल्समेन का काम करता है.
ठंडी बियर को लेकर हुआ विवाद
25 अक्टूबर 2026 को दोपहर लगभग 02:30 बजे कमलेश शराब दुकान में रहकर शराब बेच रहा था. उस दौरान ग्राम बिलखण्ड के विद्या सागर, विजय भोई, सुरेन्द्र चौहान और जगदीश चौहान जिन्हे कमलेश पहले से पहचानता है. वे शराब दुकान में आये और बीयर दो बोलने लगे.
कमलेश ने दुकान से निकालकर बीयर की बॉटल उनको दिया तब वे सब बीयर ठंडी नहीं है गरम है गरम वाला को शराब भटटी में बेच रहो कहकर सभी एक राय होकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, जिससे कमलेश को चोट लगी है. कमलेश को मारते देख सुपरवाइजर दिनेश डडसेना बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई.
4 के खिलाफ केस दर्ज
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी विद्या सागर, विजय भोई, सुरेन्द्रो चौहान और जगदीश चौहान के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.




