छत्तीसगढ़रायपुरछत्तीसगढ़ हॉकी लीग को मिला वैश्विक मंच, जियोहॉटस्टार पर दुनिया देख रही...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को मिला वैश्विक मंच, जियोहॉटस्टार पर दुनिया देख रही हर मुकाबला

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को मिला वैश्विक मंच, जियोहॉटस्टार पर दुनिया देख रही हर मुकाबला

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की पहल से रायपुर में हॉकी का रोमांच, सभी मैचों का जियोहॉटस्टार पर सीधा प्रसारण

ओलंपियन और दिग्गज खिलाड़ियों के बीच दम दिखा रहीं टीमें, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बढ़ा रहे खिलाड़ियों का उत्साह

राज्य स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को होगा खिताबी मुकाबला

रायपुर, 23 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की हॉकी अब रायपुर के मैदान से निकलकर दुनिया तक पहुंच रही है। राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग ने प्रदेश के खेल जगत को एक नया मंच दिया है। लीग के सभी मुकाबलों का जियोहॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश और दुनिया के दर्शक भी यहां खेले जा रहे रोमांचक मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 21 अक्टूबर से शुरू हुई यह लीग 1 नवंबर तक चलेगी। हॉकी के दिग्गज खिलाड़ियों और ओलंपियनों की मौजूदगी में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने के साथ ही राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस हॉकी लीग का रोमांच केवल स्टेडियम तक सीमित नहीं है। जियोहॉटस्टार पर प्रत्येक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रदेश में आयोजित इस प्रतियोगिता को वैश्विक स्तर पर देखने की सुविधा मिल रही है। लीग के ब्रांड एम्बेसडर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, ओलंपियन और दिग्गज खिलाड़ी श्री सरदार सिंह हैं। वे प्रतियोगिता में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। लीग में ओलंपियन खिलाड़ियों की भागीदारी और उनके नेतृत्व में टीमों के बीच हो रहे मुकाबलों ने प्रतियोगिता को विशेष आकर्षण प्रदान किया है।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

ओलंपियन खिलाड़ियों की मौजूदगी में हुआ लीग का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का शुभारंभ 21 अक्टूबर को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खड़से के मुख्य आतिथ्य तथा छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं खेल तथा युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव की अध्यक्षता में हुआ।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

प्रतियोगिता में शुरुआती मुकाबलों से ही खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। ओलंपियन सुरेन्द्र सिंह की कप्तानी वाली न्यायधानी नाइट्स ने पहले दिन ओलंपियन ललित उपाध्याय की राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में केतन कुशवाहा को ‘स्ट्राइकर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

महिला हॉकी को बढ़ावा देने पहले दिन हुआ महिला टीमों का मुकाबला

महिला हॉकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लीग के शुरुआती दौर में महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शनी मुकाबला भी आयोजित किया गया। 22 अक्टूबर को खेले गए इस मुकाबले में इंद्रावती टाइग्रेस ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए महानदी फाल्कन्स को 4-1 से पराजित किया। महिला खिलाड़ियों के इस मुकाबले ने भी प्रतियोगिता में विशेष आकर्षण जोड़ा और महिला हॉकी को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

29 अक्टूबर तक रोजाना होंगे दो मुकाबले

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में 29 अक्टूबर तक प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद 30 अक्टूबर को सभी टीमों को विश्राम दिया जाएगा। 31 अक्टूबर को फाइनल में जगह बनाने के लिए चार टीमों के बीच दो सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खेला जाएगा।

लीग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 23 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे मैनपाट टाइटन्स और बैलाडीला बुल्स आमने-सामने होंगे। इसी दिन शाम 7:30 बजे चक्रधर चैम्पियन्स और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

24 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे राजधानी रॉयल्स का सामना चक्रधर चैम्पियन्स से होगा, जबकि शाम 7:30 बजे न्यायधानी नाइट्स और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के बीच भिड़ंत होगी।

25 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे न्यायधानी नाइट्स और बैलाडीला बुल्स के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे राजधानी रॉयल्स और मैनपाट टाइटन्स आमने-सामने होंगे।

26 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और बैलाडीला बुल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसी दिन शाम 7:30 बजे चक्रधर चैम्पियन्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच भिड़ंत होगी।

27 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे न्यायधानी नाइट्स का मुकाबला चक्रधर चैम्पियन्स से होगा, जबकि शाम 7:30 बजे राजधानी रॉयल्स और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगी।

28 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे राजधानी रॉयल्स और बैलाडीला बुल्स के बीच मैच होगा।

लीग चरण के अंतिम मुकाबले 29 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इस दिन शाम 5:30 बजे संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच मुकाबला होगा, जबकि शाम 7:30 बजे चक्रधर चैम्पियन्स और बैलाडीला बुल्स आमने-सामने होंगे।

31 अक्टूबर को सेमीफाइनल, 1 नवंबर को फाइनल

29 अक्टूबर को लीग चरण के मुकाबले समाप्त होने के बाद 30 अक्टूबर को सभी टीमों के लिए विश्राम का दिन निर्धारित किया गया है। इसके बाद 31 अक्टूबर को खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए चार टीमों के बीच दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल शाम 5:30 बजे और दूसरा सेमीफाइनल शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को शाम 5:30 बजे छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसी के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।

वैश्विक प्रसारण से छत्तीसगढ़ की हॉकी को मिलेगी व्यापक पहचान

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग प्रदेश में हॉकी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रतियोगिता में भारतीय हॉकी के अनुभवी खिलाड़ियों की भागीदारी और प्रत्येक मुकाबले के वैश्विक लाइव प्रसारण से छत्तीसगढ़ की हॉकी को व्यापक पहचान दिलाने का अवसर मिल रहा है।

इस लीग के माध्यम से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अनुभवी और ओलंपियन खिलाड़ियों के बीच अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। वहीं, जियोहॉटस्टार पर सभी मुकाबलों के सीधे प्रसारण से प्रदेश के खेलप्रेमियों के साथ देश और दुनिया के दर्शक भी प्रतियोगिता से जुड़ पा रहे हैं।

राज्य में हॉकी को नई पहचान देने और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले के साथ छत्तीसगढ़ हॉकी लीग-2026 का समापन होगा।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

सारंगढ़–बिलाईगढ़: ग्रामीण आवास योजना के अपात्र हितग्राहियों को दावा-आपत्ति का अवसर

सारंगढ़–बिलाईगढ़: ग्रामीण आवास योजना के अपात्र हितग्राहियों को दावा-आपत्ति का अवसर 28 अक्टूबर 2026 तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति प्रस्तुत, ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालय...

हेल्थ प्लस

बसना/ श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में पेशाब की परेशानी से लेकर किडनी स्टोन तक मिलेगा विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, 11 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क शिविर

भंवरपुर में 11 अक्टूबर को किडनी रोग का निःशुल्क परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सलाह बसना। किडनी रोग से जुड़ी समस्याओं के निदान और उचित...