
महासमुंद में जेंडर विशेषज्ञ पद के लिए अंतिम वरीयता सूची जारी, 4 नवंबर को कौशल परीक्षा
महासमुंद, 27 अक्टूबर 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मिशन शक्ति योजना के तहत महिला सशक्तिकरण केन्द्र, महासमुंद में जेंडर विशेषज्ञ के एक पद पर भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इस पद पर भर्ती के लिए चयनित पात्र अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा 4 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, महासमुंद श्री टीक्वेंद्र जटवार ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी अंतिम वरीयता सूची के अनुसार 1:10 के अनुपात में चयनित पात्र अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि कौशल परीक्षा का आयोजन 4 नवंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, महासमुंद में किया जाएगा।
कौशल परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए समय का विशेष ध्यान रखने तथा आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं।
भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थी जेंडर विशेषज्ञ पद के लिए जारी अंतिम वरीयता सूची एवं भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी महासमुंद जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।




