छत्तीसगढ़CG : किसान धान बेचने से पहले जान लें टोकन का ये...

CG : किसान धान बेचने से पहले जान लें टोकन का ये नियम

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधा के लिए ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा। इस एप के माध्यम से किसान घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इससे किसानों को टोकन के लिए समितियों में लंबी कतारों में लगने से राहत मिलेगी।
24 घंटे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार, ‘तुंहर टोकन’ एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। किसान इस एप के माध्यम से ओटीपी आधारित पंजीयन कर सकेंगे और 24 घंटे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
70 प्रतिशत टोकन एप से होंगे जारी
धान खरीदी के लिए प्रत्येक समिति की निर्धारित दैनिक खरीदी सीमा में से 70 प्रतिशत टोकन ‘तुंहर टोकन’ एप के माध्यम से जारी किए जाएंगे। वहीं, शेष 30 प्रतिशत टोकन समिति स्तर से जारी होंगे। इससे किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए समिति के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी।
लघु और सीमांत किसानों को 80 प्रतिशत हिस्सेदारी
एप के माध्यम से जारी होने वाले 70 प्रतिशत टोकन में लघु एवं सीमांत किसानों के लिए 80 प्रतिशत हिस्सेदारी निर्धारित की गई है। वहीं, बड़े किसानों के लिए 20 प्रतिशत हिस्सेदारी तय की गई है।
रकबे के अनुसार मिलेंगे टोकन
किसानों को उनकी कृषि भूमि के रकबे के अनुसार टोकन दिए जाएंगे।
2 एकड़ तक: एक टोकन
2 एकड़ से अधिक और 10 एकड़ तक: दो टोकन
10 एकड़ से अधिक: तीन टोकन
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

CG : सिर्फ एक वीडियो कॉल और खाते से गायब हो गए 52,831 रुपये! जानें कैसे बैंक अधिकारी बनकर शातिर ठग ने दिया चकमा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : बरमकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ठगी का मामला सामने आया है, जहाँ अज्ञात ठग द्वारा बैंक कर्मचारी बनकर एक ग्रामीण के...

हेल्थ प्लस

महासमुंद बसना में नौकरी का सुनहरा अवसर श्री गोविंद हॉस्पिटल में 14 पदों पर भर्ती, ड्राइवर और नर्सिंग स्टाफ के 10 पद खाली

महासमुंद बसना में नौकरी का सुनहरा अवसर श्री गोविंद हॉस्पिटल में 14 पदों पर भर्ती, ड्राइवर और नर्सिंग स्टाफ के 10 पद खाली बसना, महासमुंद...