
सिंघनपुर चौक में तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की टक्कर से सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट का पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को सुबह करीब 4:50 बजे छुईपाली टोल प्लाजा में पेट्रोलिंग सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत राफेल निवासी विजय कुमार बाग अपने सहकर्मी सोमनाथ भोई के साथ पेट्रोलिंग पर सिंघनपुर की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान सिंघनपुर चौक पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कंटेनर ट्रक क्रमांक OD11Y9988 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए चौक में लगे सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट के पोल को टक्कर मार दी, जिससे पोल गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी कन्ट्रेनर ट्रक क्रमांक OD11Y9988 के चालक के खिलाफ धारा 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.




