Sunday, October 19, 2025
महासमुंदमहासमुन्द : वर्ष 2023 में अब 74 प्रकरणों में 140 आरोपीयों को...

महासमुन्द : वर्ष 2023 में अब 74 प्रकरणों में 140 आरोपीयों को गिरफ्तार करते हुये कुल 12 करोड 70 लाख रूपये का 5814 किलोग्राम गांजा एवं लगभग 2.5 करोड कीमत के 64 वाहन किया जा चुका है जप्त।

महासमुन्द : वर्ष 2023 में अब 74 प्रकरणों में 140 आरोपीयों को गिरफ्तार करते हुये कुल 12 करोड 70 लाख रूपये का 5814 किलोग्राम गांजा एवं लगभग 2.5 करोड कीमत के 64 वाहन किया जा चुका है जप्त।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033

महासमुन्द पुलिस के द्वारा गांजा तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्यवाही 01 क्विंटल गांजा के साथ 02 अन्तर्राज्जीय तस्कर कार सहित गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
GridArt_20251009_134543623
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378

नशा विरोधी अभियान के तहत महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही है जारी पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG_20251009_133722
IMG-20251014-WA0015

वर्ष 2023 में अब 74 प्रकरणों में 140 आरोपीयों को गिरफ्तार करते हुये कुल 12 करोड 70 लाख रूपये का 5814 किलोग्राम गांजा एवं लगभग 2.5 करोड कीमत के 64 वाहन किया जा चुका है जप्त।


मारूति डिज़ायर कार में 50 लाख कीमत का 01 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त ।

 

छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक, महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। कि दिनांक 25.09.2023 को मुखबीर से सूचना मिली कि नुवापाडा, खरियार रोड ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक मारूति डीजायर कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये महाराष्ट्र ले जाने वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा एन.एच.353 के थानों की पुलिस टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी नुवापाडा, खरियार रोड ओडिशा की तरफ से 01 मारूति डीजायर कार क्रमांक MH 47 N 3147 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जिसे मुखबिर के बताये अनुसार एन.एच.353 रोड टेमरी नाका के पास पहुचा जिसे घेराबंदी कर रोका गया।

वाहन में 02 व्यक्ति सवार मिले जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) विवेक जाधव पिता रमेश जाधव उम्र 33 वर्ष सा. ग्राम नारायनपुर थाना अचलपुर जिला अमरावती, महाराष्ट्र हाल ग्राम साटे गांव थाना चिमचोली जिला अमरावती महाराष्ट्र तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (02) रोशन इंगले पिता सिध्दार्थ इंगले उम्र 30 वर्ष सा. ग्राम साटेगांव थाना चिमचोली जिला अमरावती महाराष्ट्र का होना बताये। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व कार में क्या रखे है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे डिक्की में 20 नग खाखी रंग के झिल्ली से पैक किया हुआ था। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों के कब्जे से कुल 20 नग पैकेट में कुल 100 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा का रखने एवं परिवहन करने के संबंध वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया जो उक्त गांजा का वैध दस्तावेज नही होना बताया।

वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 01 क्विंटल गांजा कीमती लगभग 5000000 रूपये एवं मारूति डीजायर कार कीमती लगभग 500000 रूपये तथा नगदी रकम 4000 रूपये, 01 नग मोबाईल कुल जुमला कीमती लगभग 25,04,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और महाराष्ट्र बिक्री करने ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना कोमाखान में कार्यवाही किया गया।


यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्री अजय शंकर त्रिपाठी के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान निरीक्षक रामअवतार पटेल, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, सउनि0 शिव प्रसाद आर. विरेन्द्र नेताम, युवराज ठाकुर, जुनैद खान, जमना प्रसाद भस्कर, अश्वनी चतुर्वेदी, द्वारा की गई।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img
RECENT POSTS

सरायपाली : दो जवान भाइयों सहित कई की रहस्यमयी मौत का आरोप — बलौदा गांव और आसपास के इलाके में दहशत, लोग उठा रहे...

सरायपाली : दो जवान भाइयों सहित कई की रहस्यमयी मौत का आरोप — बलौदा गांव और आसपास के इलाके में दहशत, लोग उठा रहे...

हेल्थ प्लस